Kanpur News: स्कूल की प्रताड़ना से डरा मासूम, कॉपी और दीवारों पर लिखने लगा ‘Help… Help!’
Reported By: Akhand Pratap Singh |
Edited By: आर्यन सेठ
Location: Kanpur Nagar, Uttar Pradesh |
Date: December 26, 2025
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सेन थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल पर कक्षा दो के आठ वर्षीय छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
परिजनों के अनुसार बच्चा पिछले कुछ दिनों से बेहद डरा-सहमा रहने लगा था। वह घर की दीवारों और कॉपियों पर बार-बार “Help… Help!” लिखने लगा। जब मां ने बात की तो बच्चे ने बताया कि स्कूल में चोरी के एक मामूली आरोप को लेकर उसे लगातार डराया और मानसिक दबाव डाला गया।
मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मजबूर होकर परिवार को पुलिस की शरण लेनी पड़ी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे की काउंसलिंग कराई जा रही है और यह जांच की जा रही है कि स्कूल में अनुशासन के नाम पर नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों पर मानसिक दबाव का प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है। स्कूलों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण दें।
Follow Us
Fans